3 अगस्त 2014 - 10:56
 सऊदी मुफ़्तीः ग़ज़्ज़ा के समर्थन में रैली निकालना, हराम है।

सऊदी अरब के एक मुफ्ती ने अजीबोग़रीब बयान देते हुए ग़ज़्ज़ा के मज़लूम फ़िलिस्तीनियों के साथ एकजुटता जताने के लिये निकाले जाने वाले जुलूसों को हराम बताया है।

अबनाः सऊदी अरब के एक मुफ्ती ने अजीबोग़रीब बयान देते हुए ग़ज़्ज़ा के मज़लूम फ़िलिस्तीनियों के साथ एकजुटता जताने के लिये निकाले जाने वाले जुलूसों को हराम बताया है। इराक़ की अल-मसला वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के मुफ्ती और उल्मा काउंसिल के प्रमुख अब्दुल अजीज बिन अब्दुल्ला आले शेख़ ने अपने ताज़ा बयान में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता जताने के लिये निकाले जाने वाले जुलूसों को अनुचित और हिंसात्मक बताते हुए उसे हराम ठहराया और मुसलमानों से इस तरह की रैलियां न निकाले की अपील की है। इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले सप्ताह सऊदी अरब की जूडिशल काउंसिल के अध्यक्ष सालेह हैदान के बयान के बाद यह दूसरी बार है कि सऊदी अरब के एक अधिकारी ने अपने देश में फिलिस्तीनियों के साथ हमदर्दी की आलोचना की है। सालेह हैदान ने पिछले सप्ताह ग़ज़्ज़ा पट्टी के फ़िलिस्तीनियों के साथ हमदर्दी जताने के लिये निकाले जाने वाले जुलूसों के बारे में दावा किया था कि यह रैलियां शांतिपूर्ण होने की सूरत में भी लोगों को इबादत से रोकती हैं।